नामांकन शुल्क की सूची जारी, मनमानी पर लगेगी रोक
भागलपुर में शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए नामांकन शुल्क की सूची जारी की है। इसका उद्देश्य शुल्क में पारदर्शिता लाना और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम करना है। स्कूलों को तय शुल्क से अधिक वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी।

भागलपुर, वरीय संवाददाता सरकारी एवं निजी स्कूलों के नौवीं एवं 11वीं कक्षा में प्रवेश को लेकर शिक्षा विभाग ने नामांकन शुल्क की सूची जारी कर दी है। इससे शुल्क को लेकर विद्यालयों की मनमानी पर लगाम लग सकेगी। सूची जारी करने का उद्देश्य नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ को कम करना है। यदि कोई स्कूल तय दर से अधिक शुल्क वसूलता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, छात्रों से शुल्क लेने के बाद रसीद देना अनिवार्य किया गया है। शिकायत मिलने पर जांच कर संबंधित विद्यालयों पर कार्रवाई होगी। निर्धारित दर के अनुसार, कक्षा नौ में सामान्य वर्ग के छात्रों से 420 रुपये शुल्क लिया जाएगा, जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के छात्रों को 340 रुपये देना होगा।
वहीं 11वीं कक्षा में कला व वाणिज्य संकाय के सामान्य वर्ग के छात्रों को 940 रुपये और विज्ञान संकाय के छात्रों को 1200 रुपये देना होगा। एससी-एसटी वर्ग के लिए यह शुल्क क्रमशः 560 और 760 रुपये निर्धारित किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


