अंचल गठन पर नगर निगम सुस्त, पांच महीने बाद भी कागजों में सिमटी प्रक्रिया
पिछले वर्ष अगस्त में ही अंचल गठन की अधिसूचना जारी हुई थी भागलपुर, वरीय

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अंचल (जोन) गठन की प्रक्रिया ठप पड़ी है। निगम प्रशासन द्वारा इसके लिए बकायदा उपनगर आयुक्त और टाउन प्लानर सहित वरीय अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई है, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी यह कमेटी अपनी जिम्मेदारी तय नहीं कर सकी है।नगर विकास एवं आवास विभाग (यूडीएचडी) ने पिछले वर्ष अगस्त में ही अंचल गठन की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद निगम ने जनवरी में कमेटी का गठन तो कर दिया, लेकिन मुख्यालय स्तर से स्पष्ट क्राइटेरिया तय न होने और बैठकों के अभाव में यह पूरी प्रक्रिया फाइलों में दबी हुई है।
अब सशक्त स्थायी समिति के चुनाव के बाद होने वाली आगामी सामान्य बोर्ड की बैठक में इसका विस्तृत प्रस्ताव रखा जाना है, जिसे मंजूरी के लिए यूडीएचडी भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि अंचल का गठन शहर की भौगोलिक स्थिति, आबादी, हाउसहोल्ड की संख्या या सड़क नेटवर्क में से किसी एक तय कैटेरिया के आधार पर होना है। इसको लेकर कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद ने बताया कि जल्द ही इस योजना पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। मामला नगर आयुक्त के संज्ञान में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


