ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरइजीनियरिंग कॉलेज में वाद विवाद में आदित्य को प्रथम स्थान

इजीनियरिंग कॉलेज में वाद विवाद में आदित्य को प्रथम स्थान

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज बीसीई भागलपुर में अभियंता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डा. निर्मल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम...

इजीनियरिंग कॉलेज में वाद विवाद में आदित्य को प्रथम स्थान
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 16 Sep 2017 01:06 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज बीसीई भागलपुर में अभियंता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डा. निर्मल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से डा. विश्वेसरैया के जीवनी, शिक्षा स्थान, उनके रिसर्च आईआईएससी बैंग्लोर, टाटा स्टील और अपने बिहार में मोकामा गंगा ओवर ब्रिज आदि के बारे में बताया। इसके बाद प्रो. शशांक शेखर, प्रो. मुर्सजी ने कुछ इंजीनियर के बारे में बताया इसके बाद स्टूडेंट सिंटू कुमार ने वीडिया से डा. विश्वेस्रैया के बारे में बताया तथा उनकी पूरे जीवन को वीडियो के माध्यम से दिखाया। इसके बाद नुक्कड़ नाटक मंडली ने इंजीनियर्स डे के उपलक्ष्य में इंजीनियरिंग उद्योग पर नुककड़ नाटक करके अभियंता के जिंदगी उनकी उपलब्धि, सीजीपीए आदि के बारे में बताया। इस दौरान वाद-विवाद का भी कार्यक्रम हुआ। इसमें तीस छात्रों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान आदित्य कुमार, दूसरा स्थान श्रृष्टि कुमारी एवं तीसरा स्थान सात्विक ने पाया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर, गौरव कुमार, रवि कुमार, गनी ठाकुर, दर्शनी, विवेक आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें