आज पूर्णिया में बीएसएपी के एडीजी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरपूर्णिया में बीएसएपी के एडीजी नैयर हसनैन खान मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुँचेंगे। वे एयरपोर्ट की सुरक्षा का निरीक्षण करेंगे और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वर्तमान में एयरपोर्ट की सुरक्षा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के अधीन है।

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट बीएसएपी के एडीजी नैयर हसनैन खान दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पूर्णिया पहुंच रहे हैं। वे पूर्णिया एयरपोर्ट पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक एडीजी बुधवार को एयरपोर्ट अथोरिटी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनके आगमन के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण और अवलोकन करेंगे। अभी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की कमान बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के जिम्मे है। जिसमें डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में बीएसएपी की कम्पनियां तैनात की गई हैं।
ये भी पढ़ें:आज पूर्णिया में बीएसएपी के एडीजी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


