Bhagalpur News: निर्माण कार्य में बाधा बन रहे भवन मालिकों को समझाया
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित लब्बू पासी लेन में सड़क और

Bhagalpur News: भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित लब्बू पासी लेन में सड़क और नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं इस गली में अधिकांश भवन ऐसे हैं जिनकी सीढ़ी या पिंडा सड़क पर निकला हुआ है और संवेदक द्वारा तोड़े जाने पर लोग इसका विरोध कर रहे थे। इसको लेकर अतिक्रमण दस्ता प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां लोगों को समझाया कि सड़क और नाला निर्माण के साथ साथ नाले का ढक्कन भी निर्माण कराया जाएगा। ऐसे में सीढ़ी या पिंडा हटाने से कोई दिक्कत नहीं होगी। टीम के द्वारा समझाए जाने के बाद लोगों ने खुद ही अपनी सीढ़ी और पिंडा को तोड़ना शुरू कर दिया।


