सहरसा: साह टोला सौतारी भरना के प्रभारी प्रधानाध्यापक कार्रवाई

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नव प्राथमिक विद्यालय साह टोला सौतारी भरना के प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ डीईओ ने कार्रवाई की अनुशंसा की है। प्रधान शिक्षक राकेश कुमार का योगदान नहीं लिया गया, जिसके लिए स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। असंतोषजनक जवाब के बाद डीईओ ने अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की।

सहरसा: साह टोला सौतारी भरना के प्रभारी प्रधानाध्यापक कार्रवाई

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सौर बाजार प्रखण्ड के नव प्राथमिक विद्यालय साह टोला सौतारी भरना के प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध डीईओ ने कार्रवाई की अनुशंसा की है।

प्रधान शिक्षक का योगदान

प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा नियुक्त प्रधान शिक्षक का योगदान नहीं लिया इस संबंध में स्पष्टीकरण भी पूछा गया। जिसके बाद कार्यवाई की अनुशंसा की गई है। डीईओ ने कार्यपालक पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव, नगर पंचायत, शिक्षक नियोजन ईकाई, सौरबाजार को भेजे पत्र में कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सौरबाजार से प्राप्त प्रतिवेदन द्वितीय चरण के तहत नियुक्त प्रधान शिक्षक, राकेश कुमार, आवंटित विद्यालय नव प्राथमिक विद्यालय साह टोला सौतारी भरना का योगदान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, संजीव कुमार के द्वारा नहीं लिया गया।

स्पष्टीकरण की मांग

ऐसी स्थिति में राकेश कुमार, प्रधान शिक्षक, नव प्राथमिक विद्यालय साह टोला सौतारी भरना द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय सौरबाजार में आवेदन दिया गया। आवेदन के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संजीव कुमार से स्पष्टीकरण की माँग की गयी। संजीव कुमार द्वारा बिना साक्ष्य व असंतोषजनक स्पष्टीकरण समर्पित किया गया। पुनः प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा द्वितीय कारण पृच्छा की गयी। तत्पश्चात राकेश कुमार, प्रधान शिक्षक का योगदान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी. सौरबाजार द्वारा अपने कार्यालय में कराया गया। नियोजित नगर पंयायत शिक्षक द्वारा प्रधान शिक्षक का योगदान नहीं लेना विभागीय नियम के विरूद्ध उच्चाधिकारी आदेश अवहेलना एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक है।

अनुशासनिक कार्रवाई

डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने को कहा है।

सामान्य प्रश्न

प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा किसने की?
डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।