उपलब्धि: UMIS से ऑनलाइन एप्लीकेशन स्वीकार करने वाली पहली यूनिवर्सिटी बनी TMBU

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम(यूएमआईएस) के माध्यम से स्नातक में ऑनलाइन आवेदन लेने वाला तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) राज्य का पहला विश्वविद्यालय बना है। राजभवन में इसकी तारीफ...

Online

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम(यूएमआईएस) के माध्यम से स्नातक में ऑनलाइन आवेदन लेने वाला तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) राज्य का पहला विश्वविद्यालय बना है। राजभवन में इसकी तारीफ भी हुई। यह जानकारी प्रभारी कुलपति प्रो. एलसी साहा ने दी।

साहा ने बताया कि पटना और दरभंगा विश्वविद्यालय ने भी एक निजी एजेंसी से बात कर नामांकन का काम शुरू कराया है, लेकिन वह यूएमआईएस के माध्यम से नहीं हो रहा है। बुधवार को राजभवन में यूएमआईएस के सभी विश्वविद्यालयों के समन्वयकों और यूएमआईएस के अधिकारियों के साथ बैठक थी, जिसमें पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया। इसमें कुछ ही देर में नामांकन के लिए आवेदन की संख्या काफी अधिक बढ़ गई। राजभवन ने टीएमबीयू के यूएमआईएस के समन्वयक कमल प्रसाद को बधाई दी और कहा कि इस व्यवस्था से छात्रों को काफी राहत मिलेगी।

एक ही शुल्क में कई कॉलेजों के लिए भरेंगे फॉर्म
प्रभारी कुलपति ने कहा कि देश के अन्य विश्वविद्यालय के आवेदन में विभिन्न कॉलेजों के अलग-अलग आवेदन भरने होते हैं। यहां भी पहले ऑफलाइन आवेदन में हर कॉलेज के लिए अलग-अलग आवेदन भरने होते थे, लेकिन इस बार एक ही आवेदन फॉर्म में 15 कॉलेजों को क्रमवार विकल्प के रूप में दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, 15 कॉलेजों में से प्रत्येक कॉलेज में भी तीन-तीन विषयों का विकल्प दिया गया है। इस तरह छात्र कई फॉर्म भरने से बच गए और एक फॉर्म के लिए शुल्क में कई कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले ही दिन करीब सात सौ और दूसरे दिन दोपहर तक करीब साढ़े आठ सौ फॉर्म भरे गए थे। जबकि पहले जब ऑफलाइन आवेदन होते थे तो पहले के कुछ दिनों में एक भी आवेदन नहीं आते थे।

नामांकन के लिए मोबाइल से भी कर सकते हैं आवेदन
नामांकन में आवेदन के लिए छात्रों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए स्टैटिस्टिक्स विभाग में करीब 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं। जहां छात्र-छात्राओं को आवेदन फॉर्म भरने के लिए बताया जाएगा। यहां पर नि:शुल्क फॉर्म भरा जा सकेगा। छात्रों को कैफे में पैसे खर्च करने से निजात दिलाने के लिए ऐसा प्रयास किया गया है। इतना ही नहीं, छात्र अपने मोबाइल से भी आवेदन कर सकते हैं। आवदेन भरने वालों को एक यूजर नेम और पासवर्ड मिलेगा जो इस विश्वविद्यालय में जबतक छात्र पढ़ेगा तबतक के लिए होगा। छात्र मोबाइल से आवेदन करना चाहते हैं वे विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन पर क्लिक करेंगे। छात्र का मोबाइल नंबर ही उसका यूजर नेम होगा और उसी मोबाइल नंबर पर छह अंकों का पासवर्ड जेनरेट होगा। यह पासवर्ड छात्र के नामांकन से लेकर रजिस्ट्रेशन, परीक्षा फॉर्म भरने और एडमिट कार्ड जारी होने तक की प्रक्रिया के उपयोग में आएगा। इन चीजों के लिए छात्रों को अलग से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी, केवल निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। दूसरी तरफ पीजी सांख्यिकी विभाग में भी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। बताया गया कि सात मई से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन के तहत अब तक लगभग 850 एप्लिकेशन मिल चुके हैं।
 

लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsभागलपुरउपलब्धि: UMIS से ऑनलाइन एप्लीकेशन लेने वाली पहली यूनिवर्सिटी बनी TMBU