ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरकहलगांव से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कहलगांव से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कहलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाते सोमवार को कहलगांव थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

कहलगांव से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 19 May 2020 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

कहलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाते सोमवार को कहलगांव थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते दुष्कर्म के आरोपी उसी गांव के मो इलियास को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति रोजी रोजगार को लेकर बाहर रहते हैं, जिसका नाजायज लाभ लेते उक्त आरोपी रविवार रात घर घुस गया तथा दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला का सोमवार को मेडिकल चेकअप कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें