महिला से छेड़छाड़ व रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
बिहपुर। संवाद सूत्र बिहपुर पुलिस ने बुधवार रात प्रखंड की गौरीपुर में छापेमारी कर...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरFri, 17 Sep 2021 06:11 AM
ऐप पर पढ़ें
बिहपुर। संवाद सूत्र
बिहपुर पुलिस ने बुधवार रात प्रखंड की गौरीपुर में छापेमारी कर थानाक्षेत्र के नरकटिया निवासी दलित महिला समतोला देवी के साथ छेड़छाड़ करने, रुपया छीनने, परिवार से रंगदारी मांगने एवं गोली मार देने की धमकी देने के मामले का नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी करकुन चौधरी उर्फ तनय चौधरी है। जिसे गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
