मुंगेर : प्राइवेट गार्ड की बंदूक से फायरिंग, एक युवक घायल

Feb 17, 2026 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

मुंगेर के बेकापुर बाजार में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। एक्सिस बैंक के गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से गोली चली, जिससे ज्वेलरी दुकान में काम कर रहे बिट्टू कुमार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

मुंगेर : प्राइवेट गार्ड की बंदूक से फायरिंग, एक युवक घायल

मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेकापुर बाजार में आज सुबह 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब एक्सिस बैंक के प्राइवेट गार्ड, पवन कुमार सिंह (उम्र 55 वर्ष), की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली ज्वेलरी की दुकान में काम कर रहे बिट्टू कुमार (उम्र 24 वर्ष) के पैरों में लगी, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना उस वक्त हुई जब गार्ड साइकिल से गैस का नंबर लगाने आया था। साइकिल को स्टैंड पर खड़ा करने के दौरान गार्ड के कंधे से लोडेड बंदूक फिसलकर गिर गई, और बंदूक फायर हो गया।

गोली के छर्रे सीधे ज्वेलरी की दुकान में काम कर रहे बिट्टू कुमार के दोनों पैरों में लग गए। गोली की आवाज इतनी तेज थी कि, पास के इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत गार्ड को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड को हिरासत में लेकर उसकी बंदूक को जब्त कर लिया। गनीमत यह रही कि, इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन एक युवक घायल हुआ। पुलिस ने बताया कि, मामले की जांच जारी है और गार्ड से पूछताछ की जा रही है। यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाती है, क्योंकि यह पहला मामला नहीं है जब लाइसेंसी हथियार से ऐसी घटना घटी हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।