मुंगेर: धपरी मोड के निकट पेड़ से टकराई यूपी पुलिस की गाड़ी

Mar 08, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

रविवार की सुबह, हवेली खड़गपुर में एक अर्टिगा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में दो सब-इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए मुंगेर रेफर किया गया।

मुंगेर: धपरी मोड के निकट पेड़ से टकराई यूपी पुलिस की गाड़ी

हवेली खड़गपुर। रविवार की अहले सुबह हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित धपरी मोड़ स्थित अपना ढाबा के समीप उत्तर प्रदेश पुलिस का अर्टिगा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो सब-इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सभी जख्मी का प्राथमिक इलाज हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में किया गया। गंभीर रूप से जख्मी दो पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना की पुलिस दो दिन पूर्व एक मामले की जांच के सिलसिले में बिहार आए थे। शनिवार की देर रात वे जमुई की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान अहले सुबह हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य स्थित धपरी मोड़ के समीप ढाबा के निकट वाहन चला रहे कॉन्स्टेबल संजीव कुमार सिंह को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें वाहन पर सवार एसआई अभिजीत उपाध्याय, नीरज राय तथा कॉन्स्टेबल संजीव कुमार सिंह और जय प्रकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में पुलिसकर्मियों ने दुर्घटना की सूचना डायल 112 को दिया। जिसके बाद शामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी जख्मी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों जख्मी पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।