ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरअनाज वितरण में तेजी लायें

अनाज वितरण में तेजी लायें

भागलपुर

अनाज वितरण में तेजी लायें
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 13 Aug 2020 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में अनाज वितरण की गति धीमी है। जिला प्रशासन ने सभी डीलरों को अनाज वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जिले में पांच लाख 95 हजार परिवारों को अनाज देना है। अभी तक चार लाख 65 हजार परिवारों को अनाज दिया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने 14 अगस्त तक जुलाई माह का अनाज वितरित करने का निर्देश दिया है। पहले 12 अगस्त तक वितरित करना था। लेकिन बाढ़ के चलते दो दिन बढ़ाया गया है। वितरण की जानकारी आयुक्त कार्यालय को भेज दी गयी है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन में बचे परिवारों को अनाज देने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें