Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsABVP s Lucky Singh Advocates for Student Safety and Social Harmony with Local Police
खगड़िया: एबीवीपी नगर मंत्री लक्की सिंह ने की छात्र सुरक्षा की मांग

खगड़िया: एबीवीपी नगर मंत्री लक्की सिंह ने की छात्र सुरक्षा की मांग

संक्षेप:

महेशखूंट में एबीवीपी के नगर मंत्री लक्की सिंह ने थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार से मिलकर छात्र सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द की मांग की। लक्की सिंह ने थानाध्यक्ष को सम्मानित किया और प्रशासन के साथ सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की प्राथमिकता जताई।

Jan 01, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

महेशखूंट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नगर मंत्री लक्की सिंह ने महेशखूंट थाना के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार से मुलाकात कर क्षेत्रीय स्तर पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा,कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को बनाने की मांग की। मुलाकात के दौरान एबीवीपी नगर मंत्री लक्की सिंह ने थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह ने प्रशासन और छात्र संगठन के बीच आपसी सहयोग और विश्वास को और मजबूत किया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, शांति स्थापित करना और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने छात्र संगठनों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। एबीवीपी नगर मंत्री लक्की सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर कार्य करती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर छात्र सुरक्षा, शैक्षणिक वातावरण और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव सहयोग करेगा। इस अवसर पर एबीवीपी के नगर मंत्री लक्की सिंह के साथ सह मंत्री प्रिंस केसरी, पीयूष कुमार, भास्कर कुमार और पांडव कुमार भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक को छात्र-हित और सामाजिक सौहार्द के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे प्रशासन और छात्र संगठनों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके।