Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsABVP Protests for PG Studies at Kosi College Hunger Strike Continues
खगड़िया: अभाविप का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

खगड़िया: अभाविप का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

संक्षेप:

खगड़िया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कोसी कॉलेज में पीजी विषयों की पढ़ाई शुरू करने के लिए अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी है। छात्र नेता निलेश कुमार के नेतृत्व में अनशनकारी छात्रों ने कई...

Aug 13, 2025 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया, निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खगड़िया द्वारा कोसी कॉलेज मैं पीजी की सभी विषयों में पढ़ाई प्रारंभ करने के को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे अभाविप के छात्र नेता निलेश कुमार के नेतृत्व में अभाविप के अजय पटेल,अमन पाठक व विनीत कुमार सुमन ने कहा कि अनशनकारी के समर्थन में राजनीति के एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोलबंद होते हुए नजर आए। वही कई पार्टी के नेताओं ने भी मुलाकात कर अपना समर्थन दिया। एबीवीपी के जिला संयोजक नीतीश पासवान ने कहा कि विगत कई बरसों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खगड़िया कोशी कॉलेज में ग की पढ़ाई की मांग को लेकर संघर्षरत थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदेश कर समिति सदस्य नलिन सिंह ने कहा कि खगड़िया जिला को फरकिया के नाम से जाना जाता है इसे दुर्भाग्य ही कहिए कि मुंगेर विश्वविद्यालय के द्वारा फरकिया नाम से प्रेरित होकर कोशी कॉलेज को भी विकास से फर्क कर दिया गया है। वहीं अनशन पर बैठे छात्र विनीत कुमार सुमन ने बताया कि कोशी कॉलेज को इस आधुनिक दौर में कुछ मूलभूत आवश्यकताओं की जरूर है जिसमें केंपस मैप, साइकिल, बाइक स्टैंड मॉडर्न ऑडिटोरियम का निर्माण , महिला छात्रावास, एससी एसटी छात्रावास, एवं समान छात्रावास निर्माण, एनसीसी को वापस एनसीसी को वापस लाया जाए सहित कई अनमोल भूत आवश्यकता है। इस मौके पर , पूर्ववर्ती छात्र आनंद कुमार, भारत सिंह जोशी, रौनक सिंह, अदिति झा,जया कुमारी, सपना भारती , अनुराधा कुमारी, राकेश पासवान, कुमार विनीत सिंह, साक्षी कुमारी, निशा कुमारी, कुमारी दिलखुश, निशा सिंह, पाटलिपुत्र विभाग संयोजक , अनिमेष आनंद एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।