Hindi NewsBihar NewsBhagalpur News77th Republic Day Celebrations in Bhagalpur Innovations in Agriculture and Cultural Programs
बीएयू में गणतंत्र दिवस पर दिखा कृषि का बदलता स्वरूप

बीएयू में गणतंत्र दिवस पर दिखा कृषि का बदलता स्वरूप

संक्षेप:

फोटो है : बीएयू भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बीएयू में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम

Jan 28, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बीएयू में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कुलपति ने बीएयू की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही कृषि में युवा शक्तियों की भूमिका पर अपनी बात कही। उन्होंने संबोधन के पूर्व झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसमें कृषि के बदलते स्वरूप को दिखाया गया। मुख्य आकर्षण सिंदूर की खेती पर आधारित ‘ऑपरेशन सिंदूर’, नीरा उत्पादन, एआई आधारित शिक्षा और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में इनोवेशन की झांकी दिखाई गई। ऑपरेशन सिंदूर को प्रथम पुरस्कार जबकि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को दूसरा पुरस्कार मिला। इस मौके पर बीएयू के बेहतर वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।

मौके पर विवि में अनुकंपा पर सेवा प्राप्त करने वाले परिजनों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारी, वैज्ञानिक सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे। उमंग के विजेताओं को किया गया सम्मानित बीसीई में सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर उमंग प्रतियोगिता के दौरान विजयी प्रतिभागियों और टीमों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. राजू मूलचंद तुगनायत ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर एसआईएच के विजेताओं को भी धन राशि के साथ-साथ सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की अनुपम दीक्षित (पांच पुरस्कार), पुरुषोत्तम कुमार (पांच पुरस्कार), निहारिका (चार पुरस्कार) का प्रदर्शन उलेखनीय रहा। फैकल्टीज के बीच हुई प्रतिस्पर्धा के पुरस्कार का वितरण प्राचार्य एवं खेल प्रभारी रोहित कुमार द्वारा किया गया। ट्रिपल आईटी में निदेशक ने फहराया तिरंगा भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर निदेशक डॉ. मधुसूदन सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर परिसर में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। कॉलेज में पहली बार राष्ट्रीय कैडेट कोर (3 बिहार सिग्नल कंपनी भागलपुर द्वारा संचालित) संस्थान के कैडेट्स ने परेड किया और ध्वज को सलामी दी। परेड का संचालन जेसीओ लालमणि और संस्थान के एएनओ डॉ. तामेश्वर नाथ के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। भजन सम्राट सुनील कुमार मिश्रा के निर्देशन में छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर सभी फैकल्टी सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे। वरीय शिक्षक ने फहराया टीएमबीयू में तिरंगा टीएमबीयू में 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशासनिक भवन और कुलपति के आवासीय कार्यालय में डॉ. सीपी सिंह ने झंडा फहराया। उन्हें कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा ने झंडोत्तोलन के लिए अधिकृत किया था। इस मौके डॉ. सिंह ने लोगों को संबोधित किया। कहा कि भारत तेजी से उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति है। मौके पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना कुमारी साह, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. रंजना आदि मौजूद रही। विवि स्वास्थ्य केंद्र पर कुलसचिव ने झंडोत्तोलन किया। कॉलेज का रहा है गौरवशाली इतिहास एसएम कॉलेज में गणतंत्र दिवस के मौके प्राचार्य डॉ. निशा झा ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इसके उत्थान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। कहा कि कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. आशा तिवारी ओझा, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. पृथा बसु, डॉ. अनुराधा प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे। प्राचार्य ने तिरंगा फहराया, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी कॉलेज में सोमवार को गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर डॉ. स्वस्तिका दास के नेतृत्व में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। एनसीसी कैडेटों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। एनएसएस स्वयं सेवकों के द्वारा डॉ. विजय कुमार और डॉ. रवि शंकर के नेतृत्व में एक झांकी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर काफी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज की प्रगति व उन्नति के लिए प्रत्येक शिक्षक,कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राओं को कृत संकल्पित होने की आवश्यकता है। वेलफेयर हॉस्टल में फहराया तिरंगा टीएमबीयू के क्षेत्र में स्थित कल्याण छात्रावास में अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर काफी संख्या में अधिवासी छात्र सहित अन्य लोग मौजूद थे। उन्हें अधीक्षक ने संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;