75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने पर फॉर्म भरने से रोका जाएगा
Mar 02, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर के टीएमबीयू में विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति कक्षा में अनिवार्य की गई है। जो विद्यार्थी इस मानक को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने से रोका जाएगा। एसएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, टीएनबी कॉलेज और बीएन कॉलेज में इस नियम को लागू करने के लिए तैयारी चल रही है।

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू में विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति कक्षा में नहीं होने पर परीक्षा फॉर्म भरने से रोका जाएगा। इसके लिए एसएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, टीएनबी कॉलेज, बीएन कॉलेज सहित अन्य कॉलेज और विभागों में सख्ती को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। सभी हेड अपने विद्यार्थियों को इस बारे में सूचना दे रहे हैं, ताकि बाद में वे लोग ये ना कहें कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। कॉलेज और विभागों में इससे संबंधित सूचना भी सूचनापट्ट पर लगाई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



