नदी में डूबने से पशुपालक की मौत

नदी में डूबने से पशुपालक की मौत

संक्षेप:

बिहपुर प्रखंड के बिहपुर दक्षिण/सोनवर्षा पंचायत में 68 वर्षीय पशुपालक रामाश्रय चौधरी की बुधवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर शव को निकालने का प्रयास किया। विधायक...

Sep 04, 2025 05:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिहपुर,संवाद सूत्र - बिहपुर प्रखंड की बिहपुर दक्षिण/सोनवर्षा पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी 68 वर्षीय पशुपालक रामाश्रय चौधरी की बुधवार को नदी से डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भी पशुपालक अपने मवेशी को लेकर नदी किनारे लेकर आए थे। जहां तेजधारा में गहराई में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही नरकटिया-रामनगर जमींदारी गंगा तटबंध पर घटोरा घाट जाने वाले रास्ते के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजन व ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना व अंचल कार्यालय को भी दिया। मौके पर बिहपुर के विधायक ई.शैलेंद्र भी पहुंचे व घटना पर गहरा दुख जताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोरों ने पशुपालक के शव को नदी से खोज निकाला।