भागलपुर : पहली मेधा सूची के अनुसार 60 प्रतिशत सीटों पर नामांकन
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर राज्यभर

भागलपुर : पहली मेधा सूची के अनुसार 60 प्रतिशत सीटों पर नामांकन भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट...बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर राज्यभर के इंटरस्तरीय संस्थानों में 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बाद जारी की गई पहली मेरिट लिस्ट के अनुसार 12 मई तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। भागलपुर जिले में पहली मेरिट लिस्ट में शामिल 60 प्रतिशत छात्रों ने नामांकन लिया। जबकि 40 प्रतिशत सीट खाली रह गई। अब दूसरी व तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। अंतिम रूप से स्पॉट नामांकन लेकर छूटे छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। बीते वर्षों के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 40 हजार छात्र इंटर में नामांकन लेते हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


