मुंगेर: पिकअप वाहन की टक्कर में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

हवेली खड़गपुर के कैथी गांव में शनिवार को एक 6 साल की बच्ची, एंजल कुमारी, को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया। बच्ची रामधुन देखने जा रही थी। ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया और बच्ची को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उसके गंभीर चोटें आई हैं।

मुंगेर: पिकअप वाहन की टक्कर में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित कैथी गांव में बजरंग बली स्थान के समीप सड़क पार कर रही एक 6 साल की बच्ची को एक तेज रफ्तार पिकअप मालवाहक वाहन ने धक्का मार दिया। जिसमें बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कैथी गांव निवासी गुड्डु कुमार की 6 वर्षीय पुत्री एंजल कुमारी गांव में हो रहे रामधुन को देखकर आ रही थी। सड़क पार करते के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप माल वाहक वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद भाग रहे पिकअप मालवाहक वाहन को ग्रामीणों ने ड्राइवर सहित धर दबोचा।

इधर धक्के से जख्मी बच्ची को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची के बायें हाथ में गंभीर चोट आई है। साथ ही पेट और शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।