Bhagalpur News: लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की मनाई गई पुण्यतिथि

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर में साहित्यिक संस्था साहित्य सफर द्वारा जनकवि भिखारी ठाकुर की 54वीं पुण्यतिथि मनाई गई। साहित्यकार रंजन कुमार राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वक्ताओं ने कहा कि भिखारी ठाकुर भोजपुर का शेक्सपियर थे, जिन्होंने रंगमंच और भाषा को समृद्ध किया। उनकी दो दर्जन से अधिक रचनाएं भोजपुरी में हैं।

Bhagalpur News: लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की मनाई गई पुण्यतिथि

Bhagalpur News: भागलपुर। साहित्यिक संस्था साहित्य सफर द्वारा प्रगति शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जनकवि और लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 54वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रंजन कुमार राय ने की। वक्ताओं ने कहा कि भिखारी ठाकुर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्हें भोजपुरी का शेक्सपियर कहा जाता है। उन्होंने भोजपुरी रंगमंच के साथ-साथ भोजपुरी भाषा को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है। भोजपुरी भाषा में उनके दो दर्जन से अधिक रचनाएं हैं। मौके पर संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी, प्रेम कुमार प्रिय, नवल, सुधांशु शेखर, अजय शंकर, देवेंद्र दास, राजीव रंजन, महेंद्र प्रसाद, गोपाल महतो आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।