अररिया: शहादत दिवस पर याद किये गये शहीद जगदेव प्रसाद,बताया क्रांतिकारी योद्धा

अररिया: शहादत दिवस पर याद किये गये शहीद जगदेव प्रसाद,बताया क्रांतिकारी योद्धा

संक्षेप:

भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित रेणु साहित्य परिसर में अमर शहीद जगदेव

Sep 07, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित रेणु साहित्य परिसर में अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 51वां शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया । समारोह की अध्यक्षता अजय अकेला ने की। इससे पहले समारोह का आगाज श्रद्धेय जगदेव प्रसाद की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात किया गया। मौके पर अपने अध्यक्षीय भाषण में अजय अकेला ने कहा कि जगदेव प्रसाद सिर्फ राजनीतिक चेहरा नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक एवं ज्वलंत मुद्दों का सम्यक समाधान थे। उनका संस्कृति, सामाजिक पक्ष बहुत ही सशक्त था। उन्होंने सामाजिक न्याय को बेहतरीन तरीके से परिभाषित किया था। वही पूर्व जिला पार्षद सत्यनारायण यादव ने कहा- जगदेव प्रसाद जिंदगी के आखिरी क्षण तक समतामूलक समाज निर्माण का संघर्ष करते रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वे अपने ठोस एवं मजबूत इरादे को लेकर मेहनतकशों की आवाज बनकर उभरे थे। समाजसेवी गयानंद सिंह ने कहा कि आज जो सामाजिक विसंगतियां घटी है उसमें राष्ट्रभक्त जगदेव प्रसाद की बहुत बड़ी देन है। और जिसे देश कभी नहीं भूल सकता है। अधिवक्ता भूप नारायण मेहता ने बताया वे बीपी मंडल सरकार में सिंचाई एवं बिजली मंत्री बने थे । मगर मूलत: वे क्रांतिकारी योद्धा थे। नागेश्वर कमल ने कहा 5 सितंबर 74 को गरीबों के ज्वलंत सवालों को लेकर जब जगदेव प्रसाद कुर्था ब्लॉक में भाषण दे रहे थे, उसी वक्त उन्हें गोली मार दी गई थी। समारोह को समाजसेवी राजेंद्र मंडल, संत सदानंद दास, खेलानंद मेहता आदी ने भी संबोधित किया। मौके पर डॉ रामदेव मेहता, पृथ्वी मंडल, रेणु कोचिंग के प्राचार्य विद्यानंद यादव, राजेंद्र मंडल , सदानंद मेहता, सुरंजन यादव, रामचंद्र मेहता के अलावे रेणु कोचिंग के छात्र एवं छात्राओं ने काफी बढ़-चढ़कर समारोह में हिस्सा लिया।