सेंट्रल व कैंप जेल में 50-50 बेड का बनेगा कक्षपालों का बैरेक
- दोनों जेल के निर्माण पर 4.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे - तकनीकी बीड मूल्यांकन

भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर स्थित विशेष शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा और विशेष केंद्रीय कारा (कैँप जेल) में 50-50 बेड की क्षमता का पुरुष कक्षपाल बैरेक बनाया जाएगा। दोनों जेलों में बैरेक निर्माण में 4.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए तकनीकी बीड मूल्यांकन समिति ने गुरुवार को रिपोर्ट जारी की है।
भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए पांच संवेदकों ने टेंडर दिया था। इसमें एक का रद्द कर दिया गया। समिति ने बड़ी खंजरपुर के अजय कुमार चौधरी, पीरपैंती शेरमारी के भगवान प्रसाद साह, नया टोला के ओमप्रकाश तिवारी और उर्दू बाजार के संजय कुमार का टेंडर सफल पाया है। जबकि पटना के मे. त्रिभुवन कंस्ट्रक्शन को तकनीकी बीड में असफल करार दिया गया। उन्होंने बताया कि चारों सफल निविदाकारों का वित्तीय बीड मुख्य अभियंता के पास खुलेगा। इसमें सबसे न्यूनतम बोली वालों का टेंडर स्वीकृत किया जाएगा। समिति की मंजूरी के बाद कागजातों की जांचोपरांत वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। समिति में मुख्य अभियंता राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार सिंह और कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।