अविरल गंगा निर्मल गंगा संकल्प के साथ तीन दिवसीय गंगा पूजन उत्सव समारोह का हुआ समापन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

नाथनगर में मां गंगा पूजन समिति द्वारा 49वां तीन दिवसीय मां गंगा पूजन उत्सव का समापन दीप यज्ञ के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने गंगा की पवित्रता बनाए रखने का संकल्प लिया। संयोजक जगतराम साह ने गंगा की स्वच्छता की जिम्मेदारी पर जोर दिया। अखंड संकीर्तन भी संपन्न हुआ।

अविरल गंगा निर्मल गंगा संकल्प के साथ तीन दिवसीय गंगा पूजन उत्सव समारोह का हुआ समापन

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  मां गंगा पूजन समिति मोहनपुर चैती दुर्गा स्थान प्रांगण में चल रहा 49वां तीन दिवसीय मां गंगा पूजन उत्सव समारोह का समापन गुरुवार को दीप यज्ञ के साथ हुआ। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने अविरल गंगा निर्मल गंगा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि गंगा की पवित्रता बनाए रखना हम लोगों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर तीन दिन से चल रहा अखंड संकीर्तन भक्ति भाव स्वरूप संपन्न हुआ। मौके पर सचिव जवाहर लाल मंडल, व्यवस्थापक गंगा मंडल, कुबेर मंडल, जयप्रकाश साह, पूरण साह, शहलेंद्र मंडल, शिवशंकर मंडल, श्रीकांत मंडल, आशुतोष कुमार, अरुण मंडल, रामकुंड चौहान, लक्ष्मण मंडल उपस्थित थे। 

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।