पूर्णिया : संकीर्तन से श्रद्धा और भक्ति का माहौल

Apr 04, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

गढ़बनैली में आर्य नगर हाट में 48 घंटे का अखंड संकीर्तन आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, रामधुन और पूजा-अर्चना में भाग लिया। समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन हुआ, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति और भाईचारा बढ़ता है।

पूर्णिया : संकीर्तन से श्रद्धा और भक्ति का माहौल

गढ़बनैली । एक संवाददाता नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 17 स्थित आर्य नगर हाट में आयोजित 48 घंटे का अखंड संकीर्तन (अष्टयाम) श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हो गया। दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में “हरे राम हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” के अखंड संकीर्तन से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। अष्टयाम के दौरान लगातार भजन-कीर्तन, रामधुन एवं पूजा-अर्चना की गयी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया। इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारा बढ़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।