पूर्णिया : 25 व 26 अप्रैल को 44 वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता 2026

Apr 06, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया में 44वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक हुई। यह प्रतियोगिता 25-26 अप्रैल को इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक होगी। खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 18 से 22 अप्रैल तक होगा, और उद्घाटन समारोह 25 अप्रैल को 11:00 बजे होगा। लगभग 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

पूर्णिया : 25 व 26 अप्रैल को 44 वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता 2026

पूर्णिया। 44वीं वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर प्रोफेसर डॉक्टर शंभू कुशाग्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दो दिवसीय (25 - 26 अप्रैल) एथलेटिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए I खेल का आयोजन स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह 8:00 से शाम 4:00 तक होगा। इसके लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 18 से 22 अप्रैल तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिन के 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। निर्णय लिया गया कि उद्घाटन समारोह 25 अप्रैल को 11:00 बजे होगा। सचिव एम एच रहमान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष करीब 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।