पूर्णिया : जिले में कुल 60 परीक्षा केंद्र, 36 हजार 846 परीक्षार्थी
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
पूर्णिया जिला में 36,846 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में भाग लेंगे। यह परीक्षा 17 से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में होगी। जिले में कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 16 जोनल सह गश्ती दल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं।

पूर्णिया। पूर्णिया जिला में मैट्रिक परीक्षा में 36 हजार 846 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 को सदर अनुमंडल पूर्णिया अंतर्गत 40,बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत 04,धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत 09, बायसी अनुमंडल अंतर्गत 07 केंद्र हैं। 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक वार्षिक माध्यमिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने के लिए कुल 16 जोनल सह गश्ती दल दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


