Hindi NewsBihar NewsBhagalpur News350th Martyrdom Anniversary of Guru Tegh Bahadur Celebrated with Morning Procession in Katihar
कटिहार: प्रभात फेरी में गुरु के बताए गए मार्गों पर चलने का दिया संदेश

कटिहार: प्रभात फेरी में गुरु के बताए गए मार्गों पर चलने का दिया संदेश

संक्षेप: कटिहार में श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का 350 वां शताब्दी महान शहीदी गुरु पर्व मनाने के लिए बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इस फेरी में सिख श्रद्धालुओं के लिए चाय और कॉफी की व्यवस्था की गई थी। गुरु पर्व 25 से 27 नवंबर तक मनाया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होंगे।

Wed, 5 Nov 2025 05:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सेमापुर । कटिहार संवाद सूत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का 350 वां शताब्दी महान शहीदी गुरु पर्व को लेकर बुधवार की सुबह गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्वागत में सिख समाज के लोगों के द्वारा चाय कॉफी की व्यवस्था की गई थी। जिसमें काफी संख्या में पुरुष एवं महिला सिख श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सिखों को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के बताए गए मार्गों पर चलने का संदेश दिया है। यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा से निकल कर सरदार नगर गांव घूमते हुए पुन : गुरुद्वारा पहुंच कर संपन्न हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वही शम्मी सिंह, जगदीप सिंह ने बताया 350 वा महान शहीद गुरु पर्व की तैयारी लगभग कर ली गई है। गुरुद्वारे में प्रत्येक वर्ष श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का शहीदी गुर पूर्व मनाया जाता है जिसमें काफी संख्या में देश-वदेश के सहित भारत के अन्य राज्यों से श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचते हैं। उन्होंने बताया धर्म की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए गुरु तेज बहादुर जी महाराज अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। बाल्यावस्था से ही वे संत स्वरूप, गहन विचारवान, उदार चित्त, बहादुर व निर्भीक स्वभाव के थे। वहीं गुरविंदर सिंह ने बताया श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का 350 वां महान शहीदी गुरुपूर्व मनाया जा रहा है जो कि 25,26,27 नवंबर से तीन दिवसीय गुरु पर्व प्रारंभ हो जाएगा।