Bhagalpur News: ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: अकबरनगर के खेरैहिया गांव में गुरुवार को एक 30 वर्षीय युवक मुकेश कुमार ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने उसकी मदद की और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। खेरैहिया गांव के फॉर सी गेट के समीप गुरुवार को वर्द्धमान ट्रेन से गिरकर 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके हाथ और पैर में चोट लग गई। घायल युवक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायल युवक की मदद के लिए ग्रामीणों द्वारा तत्परता दिखाई व स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। थानाप्रभारी रामाशीष कुमार ने बताया कि जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


