अररिया: पलासी कलियागंज से 280 ग्राम गांजा बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार
पलासी कलियागंज से 280 ग्राम गांजा बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार रानीगंज, अररिया से पवन

रानीगंज, अररिया से पवन कुमार की रिपोर्ट पलासी थाना पुलिस ने रविवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बलुआ कलियागंज हाई स्कूल से दक्षिण एक घर से एक डिब्बा से 280 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं इस क्रम में एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया। .इस मामले को लेकर सअनि विजय कुमार यादव ने पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में सअनि ने कहा है कि रविवार को गश्ती व छापेमारी अभियान के दौरान सूचना प्राप्त मिली कि बलुआ कलियागंज हाई स्कूल से दक्षिण गुल्ली साह अपने घर पर गांजा का खरीद बिक्री कर रहा है।
इसके बाद गठित टीम के साथ सूचना सत्यापन को लेकर बलुआ कलियागंज गुल्ली साह के घर का घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। जिसके हाथ में गांजा भरा डिब्बा था। 280 ग्राम गांजा पाया गया। बरामद गांजा व गिरफ्तार कारोबारी को थाना ले आया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


