Bhagalpur News: जमुई: प्रतापपुर गांव के समीप मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: जमुई के प्रतापपुर गांव के पास रविवार देर रात 27 वर्षीय सूरज कुमार का शव और उनकी बाइक सड़क किनारे मिले। परिवार के अनुसार, वह ट्रैक्टर के पुर्जे लाने के बाद एक मैकेनिक को छोड़ने गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच कर रही है।

Bhagalpur News: जमुई: प्रतापपुर गांव के समीप मिला युवक का शव

Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट रविवार की देर रात टाउन थाना के मंझबे गांव के एक युवक का शव प्रतापपुर गांव के समीप मिला। यह वही प्रतापपुर गांव है जहां से सटे मडवा पहाड़ी के समीप एक नाबालिक छात्र छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था। मृतक की पहचान दशरथ मंडल के 27 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना पर सोमवार की सुबह टाउन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। बाद में एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के भाई ने बताया कि सूरज राशन का दुकान चलाता है।

रविवार की शाम ट्रैक्टर का पार्ट्स लाने वह जमुई गया था। वापस लौटते समय प्रतापपुर गांव का एक मैकेनिक मिला था जो उसके साथ घर आकर ट्रैक्टर की मरम्मत की थी। बाद में सूरज उक्त मैकेनिक को छोड़ने की बात कह कर प्रतापपुर गया था। परिवार वाले लगातार फोन कर रहे थे परंतु वह थोड़ी देर में आने की बात कर रहा था। रात 9:00 बजे के करीब जब सूरज ने फोन उठाना बंद कर दिया तो परिवार वाले चिंतित हो गए। काफी खोजबीन की पर उसके बारे में कोई पता नहीं चला। रात के 2:00 बजे टॉर्च लेकर परिवार वाले सूरज को ढूंढने निकले। इसी दौरान प्रतापपुर गांव के समीप सड़क के किनारे उसकी बाइक और वह गिरा मिला। फोन की घंटी उसके पॉकेट में बज रहा था। भाई ने आशंका जताया है की किसी ने उसके भाई की हत्या कर लाश को वहां फेंक दिया है। उसने यह भी बताया कि उसका भाई किसी तरह का नशा नहीं करता था। इधर मामले में थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक परिवार वालों द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: जमुई: प्रतापपुर गांव के समीप मिला युवक का शव