भागलपुर: लाइवबिहपुर के सोनवर्षा में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिहपुर से राहुल सिंह की खबर: बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा बहियार में युवक

भागलपुर: लाइवबिहपुर के सोनवर्षा में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

बिहपुर (भागलपुर) से राहुल सिंह की खबर: बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा बहियार में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान नारायणपुर प्रखंड के शहजादपुर पंचायत अंतर्गत विशनपुर निवासी दिलीप कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। गुरुवार करीब 11 बजे की घटना बतायी जा रही।स्थानीय लोगों की सूचना के अनुसार युवक सोनवर्षा बहियार में था। वह वहां काम करने जाता था। इसी दौरान यह घटना हुई है। इस घटना के पीछे क्या कारण है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसमें किसी और का हाथ तो नहीं है।

बिहपुर थाने की पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।