स्मैक के नशे में युवक के साथ मारपीट
नवगछिया के मुमताज मोहल्ला में 25 वर्षीय युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवक नशे की हालत में था और विवाद के बाद उसकी पिटाई की गई। परिजन उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नवगछिया। निज संवाददाता। शहर के मुमताज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक स्मैक के नशे में था। परिजनों के अनुसार, नशे की हालत में युवक के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में वह घायल हो गया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति सामान्य बताई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


