भागलपुर : ज्यादा कांडों का निष्पादन करने वाले 23 पदाधिकारी सम्मानित - यह खबर लाइव के लिए नहीं है

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में 23 पुलिस अधिकारियों को विभिन्न कांडों के सफल निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। सम्मानित अधिकारियों में एएसपी पंकज कुमार, सीआई रंजीत कुमार, और कई थानेदार शामिल हैं। यह सम्मान अपराध मीटिंग के दौरान प्रदान किया गया।

भागलपुर, प्रधान संवाददाता जिले में पदस्थापित एएसपी और विभिन्न थानों के थानेदार, सर्किल इंस्पेक्टर सहित 23 पदाधिकारियों को ज्यादा कांडों का निष्पादन करने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को क्राइम मीटिंग के दौरान उन पदाधिकारियों को सम्मानित किया। जिन पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया उनमें कहलगांव के एएसपी सह एसडीपीओ पंकज कुमार, नाथनगर के सीआई रंजीत कुमार, सदर सीआई अरुण कुमार, पीरपैंती सीआई संजय कुमार, कहलगांव थानेदार श्यामला कुमार, तातारपुर थानेदार रविशंकर कुमार, पीरपैंती थानेदार पंकज कुमार राउत, लोदीपुर थानेदार जितेंद्र कुमार, सनोखर थानेदार पंकज किशोर, जगदीशपुर थानेदार रामचंद्र सिंह, ईशीपुर बाराहाट थानेदार मनीष कुमार, शिवनारायणपुर थानेदार अमित कुमार, जोगसर थानेदार मंटू कुमार, मधुसूदनपुर थानेदार संजय कुमार, सुल्तानगंज थाना के एसआई संजय कुमार यादव, नाथनगर के एसआई जितेंद्र कुमार, सुल्तानगंज थाना की एसआई प्रियंका कुमारी, उसी थाना के एसआई विष्णुदेव कुमार, कहलगांव थाना के एसआई राजेश कुमार, नाथनगर थाना के एसआई प्रदीप चौधरी, पीरपैंती थाना के एसआई जनक सिंह, मधुसूदनपुर थाना के एएसआई अरुण कुमार ठाकुर और कहलगांव थाना के एएसआई मुकुल कुमार राम शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।