अररिया: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

अररिया: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

संक्षेप:

अररिया, वरीय संवाददाता बुधवार की सुबह अररिया शहर के गोढ़ी चौक वार्ड नंबर-9 में

Dec 10, 2025 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अररिया, वरीय संवाददाता बुधवार की सुबह अररिया शहर के गोढ़ी चौक वार्ड नंबर-9 में 22 वर्षीय नवविवाहिता सुधा देवी का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका का मायके सिमराहा थाना क्षेत्र का ओराही है। मृतका के परिजनों ने बताया कि सुधा देवी की शादी इसी वर्ष 21 अगस्त को गोढ़ी चौक निवासी नीतीश कुमार के साथ हुई थी। मृतका के भाई व औराही निवासी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि शादी के समय कोई दहेज नहीं लिया गया था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पति नीतीश कुमार और उसके परिजनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहले बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की गई। नहीं मिलने पर पल्सर बाइक दिलवाई गई। उसके बाद सीएनजी ऑटो की मांग की गई, वह भी पूरी की गई। फिर दुकान खोलने के लिए नकद रुपये मांगे गए। मृतका के भाई सुबोध कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि रुपये नहीं देने पर उनके बहनोई नीतीश कुमार और ससुराल वालों ने सुधा देवी को लगातार प्रताड़ित करते थे। मारपीट करते थे। मंगलवार की रात अंतत: उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए साड़ी के फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने फोन पर दी जिसके बाद परिजन अररिया पहुंचे और नगर थाना पुलिस को सूचना दी। इधर नगर पुलिस ने पुलिस ने मृतका के पति नीतीश कुमार को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामला दहेज प्रताड़ना और हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के परिजनों के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।