
अररिया: 21 वर्षीय एक युवक ने गले में फंदा लगाकर दी जान
कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के सौरगांव पंचायत में एक 21 वर्षीय युवक राजू सिंह ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने बताया कि राजू ने मंगलवार को खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरों में सोने का फैसला किया। सुबह राजू का शव घर के बांस में लटका हुआ मिला। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि मंगलवार देर रात कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के सौरगांव पंचायत अन्तर्गत फतेहपुर वार्ड संख्या 9 में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक राजू सिंह सौरगांव कोतहपुर गांव के ही रामेश्वर सिंह का बेटा था। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के घरों में जहां कोहराम मचा है वहीं गांव में मातम पसरा है। घटना के संबंध में मृतक के पिता रामेश्वर सिंह ने बताया कि राजू दस दिन पूर्व पंजाब से अपने पत्नी के साथ गांव आया था। मंगलवार को राजू अपनी पत्नी सुधा देवी को उनके मायके ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के दभड़ा में छोड़ कर शाम में घर लौट आया।
रात में वे दोनों खाना खाकर अलग-अलग कमरे में सो गये। बुधवार की सुबह जब किसी काम से उस कमरे में गया तो राजू को घर के बांस में डोरी से लटका देखा। हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे। इसके उसे रस्सा से खोला तो देखा कि वह मर चुका था। घटना की सूचना कुर्साकांटा थाना को दी गई। थाना से सब इन्सपेक्टर अभिषेक नारायण ज्योति घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। राजू की शादी आठ माह पूर्व शरणपुर पंचायत के दभड़ा गांव में हुआ था। आशंका है कि आपसी क्लेश में यह घटना हुई है। मृतक राजू की मां व एक भाई की मौत पूर्व में ही पंजाब में हो गयी थी। घटना के बाद मृतक के रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। परिजनों व रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल था। इधर थानेदार राहित कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन देकर पोस्टमार्डम नहीं करने की बात कही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




