सुपौल: गणपतगंज के नरसिंह मंदिर में 20वां फाल्गुन महोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न, कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र
राघोपुर के गणपतगंज स्थित नरसिंह मंदिर में शुक्रवार को 20वां फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। महोत्सव का उद्देश्य भगवान नरसिंह के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना है।

राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित देश के दूसरे नरसिंह मंदिर में शुक्रवार को 20वां फाल्गुन महोत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जहां महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में शनिवार सुबह एक भव्य कलश यात्रा सह निशान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जो पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे थे। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा गणपतगंज क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर और हाथों में निशान लेकर भगवान नरसिंह के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रदर्शन किया।
वही मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह फाल्गुन महोत्सव हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और इस वर्ष यह इसका 20वां आयोजन था। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य भगवान नरसिंह के प्रति आस्था को सुदृढ़ करना और क्षेत्र में धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान भी किए गए, जिसमें दूर-दूर से आए भक्तों ने हिस्सा लिया। प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। फाल्गुन महोत्सव के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष और उल्लास का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



