खगड़िया: 208वां ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Jan 01, 2026 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया में फरकिया मिशन के तहत 208वें भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और सामाजिक न्याय, मानवाधिकार तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सभी ने नए साल की शुभकामनाएँ दी और समाज में भाईचारा बनाए रखने की इच्छा प्रकट की।

खगड़िया: 208वां ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस पर दी श्रद्धांजलि

खगड़िया। फरकिया मिशन, देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद के बैनर तले गुरुवार को ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव 208 वीं शौर्य दिवस अलौली में मनाया गया। तथा नव वर्ष की बधाई दी गई। इस अवसर पर शहीद महार दलित को कोटि-कोटि नमन किया तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, नारे को बुलंद किया गया। अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 1 जनवरी 1818 को भीमा कोरेगांव में एक युद्ध में 500 महार दलित सेना ने 25 हजार पेशवा सेना को परास्त कर दिया, इसी ऐतिहासिक जीत को भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस के रूप में विगत 208 वर्षों से मनाया जाता है जो वीरता का प्रतीक है।

श्री यादव ने कहा कि आज कॉलेजियम सिस्टम, मंहगाई भ्रष्टाचार बलात्कार, निजीकरण बेरोजगारी गरीबी के खिलाफ एवं जल जंगल जमीन जीविका जीवन जीव जंतु पशु पक्षी एवं देश लोकतंत्र संविधान आरक्षण बचाने के सवाल को लेकर जनतांत्रिक आंदोलन युद्ध स्तर पर आगाज करने की जरूरत है। श्री यादव ने सर्वहारा व कमेरा के सवालों को लेकर वर्ग संघर्ष तेज करने तथा पूंजीवाद फासीवाद मनुवाद धर्मवाद जातिवाद के खिलाफ तथा समता बंधुता न्याय व समाजवाद की स्थापना के लिए संगठित आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विश्व मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष महेश्वर यादव, सचिव ब्रजनंदन महतों, सरपंच रंजू कुमारी ने कहा कि आज जनतांत्रिक मानवीय मूल्यों को बचाने एवं मानवाधिकार की संरक्षण के लिए संघर्ष की जरूरत है। इस अवसर पर नए साल की शुभकामना दी गई तथा आमजनों की सुख शांति समृद्धि आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की कामना की गई। कार्यक्रम में फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, बृजेंद्र महतों, घूरन राम, पंकज कुमार, खुशबू कुमारी, प्रमोद देवी, रंजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार नयन कुमार, पोयम कुमारी सहित कई छात्र, नौजवान, मजदूर व किसानों ने समाजिक जन सरोकार के सवाल को लेकर जनतांत्रिक मानवीय मूल्यों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;