Hindi NewsBihar NewsBhagalpur News20-Year-Old Rahul Kumar Shot Dead in Bihar Love Affair and Panchayat Dispute Suspected
पूर्णिया: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या : दो के खिलाफ केस, एक गिरफ्तार

पूर्णिया: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या : दो के खिलाफ केस, एक गिरफ्तार

संक्षेप:

बड़हारा कोठी, एक संवाददाता।बीकोठी थाना क्षेत्र के पटराहा पंचायत अंतर्गत बेलदारी टोला वार्ड संख्या आठ में 20 वर्षीय युवक राहुल कुमार की शुक्रवार देर

Jan 03, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बड़हारा कोठी, एक संवाददाता। बीकोठी थाना क्षेत्र के पटराहा पंचायत अंतर्गत बेलदारी टोला वार्ड संख्या आठ में 20 वर्षीय युवक राहुल कुमार की शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की मां रेखा देवी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। मामला प्रेम प्रसंग और पंचायत विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। रेखा देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि उनके पुत्र राहुल कुमार का प्रमुख टोला निवासी बिजेंद्र मंडल की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर एक दिन पूर्व ही पंचायत भी हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेखा देवी का आरोप है कि इसी रंजिश में साजिश के तहत उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक की मां ने जिन दो लोगों को नामजद किया है उसमें बेलदारी टोला बी कोठी निवासी सरवन महतो और प्रमुख टोला पटराहा पंचायत निवासी बिजेंद्र मंडल शामिल है। पुलिस ने कांड के अभियुक्त विजेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। मृतक के पेट पर ही कट्टा रखा मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या इसी हथियार से की गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर बिरनिया चौक की सड़क जाम कर दिया। घंटों तक सड़क जाम रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी और धमदाहा इंस्पेक्टर कौशल कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुट गयी।