Hindi NewsBihar NewsBhagalpur News141st Birth Anniversary of Dr Rajendra Prasad Celebrated with Reverence in Khagaria
खगड़िया : जदयू कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती

खगड़िया : जदयू कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती

संक्षेप:

खगड़िया में जदयू जिला कार्यालय में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुई। नेताओं ने उनके योगदान और व्यक्तित्व की सराहना की। जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके मूल्य आज भी प्रेरणादायक हैं।

Wed, 3 Dec 2025 05:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खगड़िया, एक प्रतिनिधि जदयू जिला कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में देश के प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा, महान विधिवेत्ता एवं देशरत्न भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन के साथ हुई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय राजनीति के ओजस्वी व्यक्तित्व थे। जिन्होंने 12 वर्षों के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए अपनी विनम्रता, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति निष्कपट समर्पण से अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी महान योगदान के कारण उन्हें भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुए। उनके मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक और प्रेरक हैं। राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य दीपक सिन्हा व नीलम वर्मा, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल, जिला उपाध्यक्ष शंभू झा ने कहा कि राजेंद्र बाबू का व्यक्तित्व सादगी, संतुलन, सरलता और सर्वसाधारण के प्रति अनुराग का प्रतीक था। उनके जीवन से सीखकर इन गुणों को व्यवहार में उतारना चाहिए। वही जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद न केवल उत्कृष्ट राजनेता और प्रशासक थे, बल्कि गहन मानवीय संवेदनाओं से युक्त महान विचारक थे। वे वास्तव में आधुनिक भारत के शिल्पकारों में एक थे। उनका आदर्श जीवन और ओजपूर्ण कृतियां समाज व राष्ट्र को निरंतर दिशा देने वाली है। जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह, रामविलास महतो, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, जदयू नेता अविनाश पासवान व जिला बीस सूत्री सदस्य फिरदोस आलम ने कहा कि सामाजिक न्याय, कल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में डॉ. राजेंद्र प्रसाद का योगदान अमिट है। जबकि जिला महासचिव अनुज शर्मा, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव,पंकज चौधरी, पार्वती देवी व जयप्रकाश मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता सदैव इतिहास के स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगी। कार्यक्रम में जदयू नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, कार्यकारी नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, मुन्नी देवी, छात्र जिलाध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, रंजन कुमार, भाजयुमो जिला संयोजक संतोष कुमार साह, राजीव कुमार ठाकुर, प्रह्लाद कुमार सिंह, परमेश्वर महतो सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।