
खगड़िया : कोचिंग पढ़ने गए किशोर दूसरे दिन भी नहीं लौटा घर, दिया आवेदन
बेलदौर के मुरली गांव में 14 वर्षीय छात्र अमन कुमार रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। वह साइकिल से कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। उसके साइकिल और किताबें उसके चाचा की दुकान के सामने...
बेलदौर, एक संवाददाता। पचौत पंचायत के वार्ड नंबर चार मुरली गांव निवासी अखिलेश चौधरी के कोचिंग पढ़ने गए पुत्र दूसरे दिन भी घर नहीं लौटा। शुक्रवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर उन्होंने अपने 14 वर्षीय पुत्र के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक उसका पुत्र अमन कुमार गुरुवार के सबेरे घर से साईकिल से कोंचिग जाने के लिए बेलदौर बाजार निकला, लेकिन वह शुक्रवार की दोपहर तक घर लौट कर नहीं आया है। आवेदन के मुताबिक लापता छात्र का साईकिल एवं किताब आवेदक के भाई जो कि बेलदौर में दर्जी का काम करता है, उसके दूकान के सामने मिली।

इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




