13th State-Level Inter-School Chess Championship Concludes in Bhagalpur अंडर 13 में भागलपुर के प्रखर और बेगूसराय की आर्या शीर्ष चैंपियन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur News13th State-Level Inter-School Chess Championship Concludes in Bhagalpur

अंडर 13 में भागलपुर के प्रखर और बेगूसराय की आर्या शीर्ष चैंपियन

भागलपुर में 13वें राज्य स्तरीय अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का समापन अंडर 15 में

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 30 Dec 2024 01:35 AM
share Share
Follow Us on
अंडर 13 में भागलपुर के प्रखर और बेगूसराय की आर्या शीर्ष चैंपियन

भागलपुर, वरीय संवाददाता जिला शतरंज संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड के खेल भवन में बीते तीन दिन से चल रहे 13वें राज्य स्तरीय अंतर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। इस मौके पर शतरंज के विभिन्न आयु वर्गों के चैंपियनों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तो इस सबके चेहरे खिल गये।

समापन समारोह के मौके पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। बतौर मुख्य अतिथि महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए उनके स्तर से जो भी सहायता देनी होगी, वे देंगी। बतौर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर फार्रूक अली ने कहा कि खिलाड़ी जीतता है या फिर हारकर सीखता है। इस मौके विजय कुमार यादव, खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, विश्व बंधु उपाध्याय, जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा, डॉ. साधना यादव, मुख्य निर्णायक शाहीद हुसैन, निर्णायक राहुल कुमार, कुणाल कुमार राय, माणिक दास, शुभम कुमार, आनंद शेखर, हेमंत मिश्रा, रविशंकर प्रसाद, आयुष कुमार, गुलशन कुमार, साकेत कुमार चौधरी आदि की मौजूदगी रही।

अंडर 7 बालिका वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

दिशा कुमारी मुजफ्फरपुर चार अंक

अधीरा सिंह पटना तीन अंक

वर्षिका माहेश्वरी पटना तीन अंक

अंडर 7 बालक वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

आदर्श कुमार दरभंगा 3.5 अंक

विष्णु वैभव बेगूसराय तीन अंक

वैभव आनंद बेगूसराय तीन अंक

अंडर 9 बालिका वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

आर्शी आनंद पटना 2.5 अंक

देविशा आनंद पटना 2.5 अंक

आद्या साह भागलपुर 2.5 अंक

अंडर 9 बालक वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

सिद्धार्थ शांडिल्य मुजफ्फरपुर 3.5 अंक

आकर्ष आनंद पटना तीन अंक

प्रत्यक्षा राज पूर्णिया तीन अंक

अंडर 11 बालिका वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

आरोही सागर पटना चार अंक

राजश्री भागलपुर तीन अंक

मनीषा यादव दरभंगा तीन अंक

अंडर 11 बालक वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

आर्यन कुमार खगड़िया 5.5 अंक

एरिक भागलपुर पांच अंक

शिवांश बरनवाल पश्चिमी चंपारण पांच अंक

अंडर 13 बालिका वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

आर्या सिन्हा बेगूसराय चार अंक

अदिति निष्ठा पटना 3.5 अंक

आकांक्षा शर्मा दरभंगा तीन अंक

अंडर 13 बालक वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

प्रखर चौरसिया भागलपुर पांच अंक

पार्थ पटना पांच अंक

अंकेश कुमार भारद्वाज पटना पांच अंक

अंडर 15 बालिका वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

आद्या मुजफ्फरपुर चार अंक

मून कटिहार तीन अंक

श्रेया सागर पटना तीन अंक

अंडर 15 बालक वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

तेजस शांडिल्य मुजफ्फरपुर 5.5 अंक

अव्यय शर्मा पटना पांच अंक

देवराज मुजफ्फरपुर पांच अंक

अंडर 17 बालिका वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

परी सिन्हा गया 3.5 अंक

प्रतीक्षा राज पटना 3.5 अंक

श्रेया कुमारी गुप्ता बक्सर तीन अंक

अंडर 17 बालक वर्ग

खिलाड़ी जिला अंक

शौर्य राज भागलपुर 3.5 अंक

माधव कुमार यशवंत खगड़िया तीन अंक

उत्कर्ष राज भागलपुर तीन अंक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।