ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरइलाहाबाद से आये 13 मजदूरों जबरन क्वारंटाइन में रखा

इलाहाबाद से आये 13 मजदूरों जबरन क्वारंटाइन में रखा

इलाहाबाद से पैदल चलकर 17 दिनों में नवगछिया के नगरह अपने घर 13 मजदूर पहुंचे थे। उन्हें देख गांव के लोग इकट्ठा हो गए और मजदूरों को घर जाने से रोकते हुए सबको गांव में बने क्वारंटाइन पर जाने को कहा। इस...

इलाहाबाद से आये 13 मजदूरों जबरन क्वारंटाइन में रखा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 16 Apr 2020 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद से पैदल चलकर 17 दिनों में नवगछिया के नगरह अपने घर 13 मजदूर पहुंचे थे। उन्हें देख गांव के लोग इकट्ठा हो गए और मजदूरों को घर जाने से रोकते हुए सबको गांव में बने क्वारंटाइन पर जाने को कहा। इस पर सभी मजदूर भड़क गए और कहने लगे कि 17 दिनों तक पैदल चलकर अपने घर आये हैं। अब घर नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे। क्वारंटाइन पर मुखिया भरत पासवान द्वारा जाने की बात पर भड़क गए और कहने लगे कि हमलोगों को कोरोना है क्या। ग्रामीणों के समझाने के बाद भी नही माने तो ग्रामीन रूपेश सिंह ने इसकी सूचना एसडीओ को दिया।एसडीओ के निर्देश पर रंगरा बीडीओ पुलिसबलों के साथ नगरह गयी औरइलाहाबाद से आये सभी को बनिया में बने कोरेन टाईं न में 14 दिनों तक रहने की व्यवस्था करवाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें