ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरवभनगामा से 12 लीटर देसी शराब बरामद , महिला गिरफ्तार

वभनगामा से 12 लीटर देसी शराब बरामद , महिला गिरफ्तार

बिहपुर पुलिस ने बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना पर वभनगामा में छापेमारी कर दो घरों से 12 लीटर देसी शराब जब्त की है। इस दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ लगातार...

वभनगामा से 12 लीटर देसी शराब बरामद , महिला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 27 Aug 2020 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहपुर पुलिस ने बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना पर वभनगामा में छापेमारी कर दो घरों से 12 लीटर देसी शराब जब्त की है। इस दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। बिहपुर एसएचओ रणजीत कुमार ने बताया की आठ लीटर देसी शराब के साथ शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। क्रिंता देवी के घर से चार लीटर देसी शराब बरामद हुई लेकिन क्रिंता देवी भागने में सफल हो गई। गिरफ्तार महिला को पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की लगातार दबिश से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें