Bhagalpur News: किशनगंज: मंसूरा गांव में नदी में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
Bhagalpur News: बिशनपुर के मंसुरा गांव में एक 11 वर्षीय बच्चे, अलतमश आलम की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना के समय वह अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया और परिवार के लोगों और गोताखोरों ने उसकी तलाश की। शव बरामद कर परिवार ने इस्लामिक रीति से अंतिम संस्कार किया।

Bhagalpur News: बिशनपुर, किशनगंज से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट । कोचाधामन प्रखंड के कमलपुर पंचायत के मंसुरा गांव में रविवार को एक 11 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा गांव के पास नदी में नहाने गया था। इस घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक बच्चे की पहचान मंसुरा गांव निवासी 11वर्षीय अलतमश आलम पिता मो सलाम के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलतमश दोपहर में रविवार को अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे।
स्थानीय गोताखोरों और परिजनों ने तुरंत खोजबीन शुरू की। कुछ ही देर बाद अलतमश का शव नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने कोचाधामन थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम और अंचलाधिकारी सदा रऊफ को घटना की सूचना दिया। परिजनों ने पोस्टमार्ट नहीं करने का फैसला लिया और इस्लामिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, मौके पर पहुंच स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते परिजनों का ढाढ़स बढ़ाया।


