Hindi NewsBihar NewsBhagalpur News10th Foundation Day Celebrated with Enthusiasm at Dr Kalam Agricultural College
किशनगंज: डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में 10वां स्थापना दिवस का आयोजन

किशनगंज: डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में 10वां स्थापना दिवस का आयोजन

संक्षेप:

डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी ने 10 अगस्त को अपने 10वें स्थापना दिवस का धूमधाम से आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित...

Aug 10, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पोठिया निज संवाददाता डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी में रविवार विद्यालय के दस वर्ष पूरे। होने पर कॉलेज प्रशासन ने 10वाँ स्थापना दिवस को लेकर एक भव्य समारोह का आयोजन कर बड़े ही धूमधाम व उत्साह पूर्वक और गरिमामय माहौल में अस्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण, सभी वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में "फाउंडेशन वीक" का आयोजन पिछले एक सप्ताह से किया जा रहा था।जिसके अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता, वृक्षारोपण वाद-विवाद,प्लास्टिक मुक्त परिसर, प्रत्येक दिन महाविद्याल को साफ सुथरा बनाने के संकल्प एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।अर्राबाड़ी

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थित महाविद्यालय परिसर आज पाँच प्रमुख शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों का केंद्र बन चुका है। जिनमें डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय,मत्स्यकी महाविद्यालय,पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय,एडवांस रिसर्च सेंटर ऑन सेरीकल्चर हार्टिकल्चर रिसर्च सेंटर शामिल है। महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह द्वारा की गई थी।जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम जुड़ा।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण ने स्थापना दिवस परआज दिनांक 10 अगस्त को केक काटकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए छात्रों एवं वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे महाविद्यालय में श्रेष्ठ शैक्षणिक और शोध वातावरण बनाकर इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएं महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. मोहम्मद शमीम ने जानकारी दी कि इस महाविद्यालय की स्थापना 10 अगस्त 2015 को बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा किशनगंज जिले को एक महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक सौगात के रूप में की गई थी। स्थापना दिवस समारोह का सफल आयोजन महाविद्यालय की सांस्कृतिक एवं एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ. कुमारी रश्मि, डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. लव कुमार, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. सागरिका भौमिक, डॉ. श्वेता कुमारी तथा सभी वैज्ञानिकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद अभिभाषण डॉ श्वेता कुमारी ने दिया।