
वाहन के धक्के से बच्ची की मौत मामले में नहीं दिया है आवेदन
फॉलोअप सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के नवनिर्मित फोरलेन बाईपास सड़क कुर्बन के समीप
बाईपास थाना क्षेत्र के नवनिर्मित फोरलेन बाईपास सड़क कुर्बन के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से कुर्बन निवासी इबरार की 10 वर्षीय पुत्री मनतसा की मौत के मामले में शुक्रवार तक परिजनों के द्वारा किसी प्रकार का थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दी है। इधर, अज्ञात वाहन के धक्के से मौत के मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एसएसपी हृदयकांत भी मामले की जांच करने के लिए शुक्रवार को पहुंचे थे, कुछ देर रुककर घटना की सभी बिंदुओं की जानकारी लेकर निकल गए। बाईपास थाने की पुलिस कई जगह की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि अभी तक परिजन के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




