Hindi NewsBihar NewsBhagalpur District Assembly Results Bhagalpur Nathnagar Gopalpur Pirpainti Kahalgaon Bihpur Sultanganj NDA Mahagathbandh
Bhagalpur District Chunav Result: भागलपुर में एनडीए की एकतरफा जीत, सभी 7 सीटों पर कब्जा

Bhagalpur District Chunav Result: भागलपुर में एनडीए की एकतरफा जीत, सभी 7 सीटों पर कब्जा

संक्षेप:

Bhagalpur District Seats Overall Chunav Result: भागलपुर जिले की कहलगांव, भागलपुर, नाथनगर, गोपालपुर, पीरपैंती (सुरक्षित नहीं), बिहपुर और सुल्तानगंज कुल सात विधानसभा सीटों में 2020 में एनडीए 5 और महागठबंधन 2 सीट जीती थी। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से चल रही है।

Nov 15, 2025 09:47 am ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bhagalpur District Seats Overall Chunav Result: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण भागलपुर, जो सिल्क सिटी के नाम से प्रसिद्ध है, जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत हुई है। भाजपा और जेडीयू तीन-तीन और एलजेपी एक सीट पर कामयाब रही है। भाजपा को पीरपैंती, बिहपुर, भागलपुर सीटों पर जीत मिली है तो जेडीयू ने सुल्तानगंज, गोपालपुर और कलहगांव में अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ दिया है। एलजेपी ने नाथनगर की सीट कब्जा की है। 2020 के चुनाव में भागलपुर की सीटों में से पांच सीटें एनडीए तो दो महागठबंधन ने जीती थीं। इस बार इन सभी सीटों पर पुराने दिग्गजों के साथ कई नए चेहरे भी मैदान में थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां देखें भागलपुर की किस विधानसभा सीट से कौन जीता

Bhagalpur District Result LIVE 20:30 PM: भागलपुर जिले की पीरपैंती सीट से भाजपा के मुरारी पासवान ने राजद के रामविलास पासवान को 53107 वोटों से हरा दिया है।

Bhagalpur District Result LIVE 20:28 PM: भागलपुर जिले की कहलगांव सीट से जेडीयू के शुभानंद मुकेश ने राजद के रजनीश भारती को 50112 वोटों से हरा दिया है।

Bhagalpur District Result LIVE 20:25 PM: भागलपुर जिले की बिहपुर सीट से भाजपा के कुमार शैलेष ने विकासशील इंसान पार्टी की अपर्णा कुमारी को 30025 वोटों से हरा दिया है।

Bhagalpur District Result LIVE 20:23 PM: भागलपुर जिले की गोपालपुर सीट से जेडीयू के शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विकासशील इंसान पार्टी के प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को 58135 वोटों से हरा दिया है।

Bhagalpur District Result LIVE 20:18 PM: भागलपुर जिले की नाथनगर सीट से एलजेपी के मिथुन कुमार ने राजद के शेख जियाउल हसन को 25424 वोटों से हरा दिया है।

Bhagalpur District Result LIVE 20:15 PM: भागलपुर जिले की सुल्तानगंज सीट पर जेडीयू के ललित नारायण मंडल ने राजद के चंदन कुमार उर्फ चंदन कुमार सिन्हा को 31136 वोटों से हरा दिया है।

Bhagalpur District Result LIVE 20:05 PM: भागलपुर जिले की भागलपुर सीट पर भाजपा के रोहित पांडेय ने कांग्रेस के अजीत शर्मा को 13474 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

Bhagalpur District Result LIVE 10:27 AM: भागलपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय 8396 वोट पाकर सबसे आगे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा 7335 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

भागलपुर विधानसभा सीट

2020 में कांग्रेस के अजीत शर्मा ने बीजेपी के रोहित पांडेय को हराया था। 2025 में भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस के अजीत और भाजपा के रोहित के बीच है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है।

सुल्तानगंज विधानसभा सीट

2020 में जद यू के ललित नारायण मंडल को जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के ललन यादव को हराया था। इस बार राजद प्रत्याशी चंदन सिंह और एनडीए के ललित मंडल के बीच कांटे की टक्कर है।

नाथनगर विधानसभा सीट

2020 में राजद के अली अशरफ सिद्दकी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने जेडीयू के लक्ष्मीकांत मंडल को हराया था। इस बार नाथनगर में आरजेडी के जिया हुसैन और लोजपा (रामविलास) के मिथुन यादव के बीच सीधा मुकाबला है।

गोपालपुर विधानसभा सीट

2020 में इस सीट से जद यू के नरेंद्र कुमार नीरज विजयी रहे थे। उन्होंने आरजेडी के शैलेष कुमार को परास्त किया था। गोपालपुर सीट इस बार सबसे चर्चित रही। जदयू ने विवादों के चलते तीन बार के विधायक गोपाल मंडल को टिकट नहीं दिया, लेकिन उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। जदयू की ओर से बुलो मंडल और महागठबंधन की ओर से वीआईपी के डब्लू यादव मैदान में हैं।

बिहपुर विधानसभा सीट

2020 में बीजेपी के कुमार शैलेंद्र ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आरजेडी के शैलेष कुमार को हराया था। इस बार बिहपुर में बीजेपी के इंजीनियर शैलेंद्रर, वीआईपी की अर्चना भारती और जन सुराज के पवन चौधरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है।

कहलगांव विधानसभा सीट

कहलगांव सीट पर 2020 में भाजपा के पवन कुमार यादव ने कांग्रेस के शुभानंद मुकेश को हराकर जीत हासिल की थी। इस बार इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। जदयू से शुभानंद मुकेश, कांग्रेस से प्रवीण सिंह कुशवाहा और राजद से रजनीश आनंद मैदान में हैं। वहीं बीजेपी के बागी पवन यादव इस बार निर्दलीय मैदान में रहे।

पीरपैंती विधानसभा सीट

इस सीट पर 2020 में भाजपा के ललन कुमार पासवान ने राजद के राम विलास पासवान को हराया था। इस बार यहां सीधी टक्कर राजद के रामविलास पासवान और भाजपा के मुरारी पासवान के बीच है। भाजपा के बागी लालन पासवान के राजद में शामिल होने से समीकरण उलझे हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।