सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घंटे सड़क जाम
पेज तीन की लीड खबर पेज तीन की लीड खबर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घंटे सड़क जाम बीडीओ और थानाध्यक्ष के आश्वासन

पेज तीन की लीड खबर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घंटे सड़क जाम बीडीओ और थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद सड़क से हटे गए ग्रामीण, आवागमन हुआ शुरू रोड जाम कर रहे लोग मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग चांद, एक संवाददाता। चांद थाना क्षेत्र के हाटा-महदाइच पथ में सोमवार की रात 11:30 बजे दीवाने व मुकवा गांव के बीच अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना में मृतक का मित्र शमशेर अंसारी घायल हो गया। मृतक 22 वर्षीय परवेज अंसारी चांद थाना क्षेत्र के ढे़ड़ुवा भरारी कला गांव निवासी जलील अंसारी का बड़ा बेटा था।
इस दुर्घटना में मृतक के मित्र शमशेर अंसारी भी घायल हो गया। परवेज अपने गांव और आसपास के इलाकों में मजदूरी कर परिवार की परवरिश कर रहा था। हालांकि इसके पिता जलील भी मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। इस घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हाटा-महदाइच पथ को मंगलवार की सुबह 5:30 बजे से 10:30 बजे तक 5 घंटे जाम रखा है। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई। आवागमन ठप हो गया। रोड जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रित को जल्द सरकारी सहायता राशि देने और दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक को गिरफ्तार कर वाहन जप्त करने की मांग कर रहे थे। पांच घंटे तक हाटा महदाईच मुख्य सड़क जाम रहने से बारातियों के वाहन, यात्री वाहन व डम्फर धंटो फंसे रहे। वाहनो को घंटो जाम में फंसे रहने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम के कारण कई वाहन चालक मुकवा से लोहदन वाले पथ से होकर अपनी यात्रा को पूरी किए। सूचना पर पहुंचे बीडीओ मोहम्मद हदीद खान, पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार और थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने रोड जाम कर रहे लोगों को समझा, बुझाकर शांत किया। बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20000रुपए का चेक मृतक के परिजनों को दिया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे और चांद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। सदर अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम इमरजेंसी डाक्टर द्वारा किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मां फिरोजा बीवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। छोटे भाइयों 18 वर्षीय अनीस अंसारी और 16 वर्षीय सदिक अंसारी भी अपने भाई के खोने के गम में डूबे हुए हैं। घर- परिवार में मात्र सन्नाटा पसरा है। घटना की सूचना पर नाते रिश्तेदार पहुंच गए हैं। लेकिन, मृतक के पिता अभी मुंबई से अपने गांव नहीं पहुंच सके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह मुंबई से अपने गांव के लिए चल दिए हैं। ओवरलोड डम्फर के स्पीड पर रोक लगाने की प्रशासन से मांग चांद। वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत के बाद सड़क जाम करने वाले आक्रोशित ग्रामीणो ने हाटा महदाईच मुख्य सड़क पर ओवरलोड डम्फर के स्पीड पर रोक लगाने की प्रशासन से मांग की गयी। मांग करने वालो में चांद प्रखण्ड के प्रमुख दिनेश प्रसाद विन्द, भरारी के मुखिया इंदल सिंह, सौखरा पंचायत के मुखिया शेख सिद्की, सिरिहरा के पूर्व मुखिया वकील अहमद ,मृतक के परिजन जावेद अंसारी, सुशील कुमार,मुस्लिम अंसारी अरशद अंसारी सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीण व जनप्रतिनिधियो का कहना था कि भारत माला एक्सप्रेसव निर्माण में डम्फर से ओवरलोड मिट्ी लादकर तेज गति से डम्फर चलने से अक्सर दुघर्टनाएं हो रही हैं। वही सड़क घुल से भी बाइक चालको को आने जाने में परेशानी हो रही हैं। पूर्व में लोहदन पंचायत के मुखिया के भतिजा का वीते 2025के फरवरी में सड़क दुघर्टना में मौत के मामले में प्रशासन से अब तक मुआवजा नही दिया गया हैं। अफसरो ने ग्रामीणो को आश्वासन दिया। ए.स. फोटो परिचय 28-भभुआ-01-चांद थाना क्षेत्र के हाटा-महदाइच पथ में दीवाने व मुकवा गांव के बीच घटना से आक्रोशित ग्रामीणो द्वारा सड़क जाम करने की सूचना पहुंचे थानाध्यक्ष व अफसर 28-भभुआ-02-चांद थाना क्षेत्र के हाटा-महदाइच पथ में दुर्घटना में मरे युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे परिजन व अन्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


