Bhabua News: रात में सोए युवक की सर्पदंश से मौत,मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: नखतौल गांव में छत पर सोए युवा चंदन कुमार को सर्पदंश के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वाराणसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिवार ने उसे सतीमाई स्थान सहित अन्य स्थानों पर झाड़-फूंक के लिए ले जाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया। वह अपने पिता का सहारा था।

रात में सोए युवक की सर्पदंश से मौत,मचा कोहराम
रात में सोए युवक की सर्पदंश से मौत,मचा कोहराम

Bhabua News: रात में सोए युवक की सर्पदंश से मौत,मचा कोहराम नखतौल गांव में एकमंजिला छत के कमरे में चौकी पर सोया था युवक शव का नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नखतौल गांव में छत पर बने कमरे में चौकी पर सोए एक युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक 23 वर्षीय चंदन कुमार नगर थाना क्षेत्र के नखतौल गांव निवासी विरेंद्र सिंह का पुत्र था।

मामले की जानकारी

मृतक के रिस्तेदारी का बड़ा भाई जयलाल सिंह ने बताया कि चंदन सर्पदंश के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अभिलाष चन्द्रा ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शनिवार की देर शाम वाराणसी ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। चांद अस्पताल में मेडिकल जांच से इसकी पुष्टि हुई। युवक की मौत होने के बाद परिजन झाड़ फूंक के लिए उसे यूपी के सतीमाई स्थान सहित कई जगह ले गए। परिजन उसे शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि चंदन घर के सभी कार्यो में अपने पिता का हाथ बंटाता था। वह अपने पिता का सहारा था। कैप्शन- भभुआ थाना क्षेत्र के नखतौल के युवक की सर्पदंश से मौत होने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रविवार को सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

सामान्य प्रश्न

चंदन कुमार की उम्र क्या थी?
चंदन कुमार 23 वर्ष के थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: रात में सोए युवक की सर्पदंश से मौत,मचा कोहराम