युवा कनेक्ट व विकसित भारत युवा संसद का आयोजन
युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग द्वारा शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में 'युवा कनेक्ट' और 'विकसित भारत युवा संसद' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 18 से 25 वर्ष के प्रतिभागियों ने आपातकाल के 50 वर्ष पर प्रभावशाली भाषण दिए। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे।

प्रतिभागियों ने आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर रखे विचार, मिला सम्मान राज्य स्तरीय मंच पर प्रतिभा प्रदर्शित करने का युवाओं को मिलेगा अवसर (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग द्वारा मेरा युवा भारत के तहत शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में युवा कनेक्ट एवं विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम शनिवार को आयोजित हुआ। उदघाटना प्राचार्य शिवकुमार पांडेय, एनएसएस प्रभारी डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. सुमन सिंह, पूर्व डीएसपी बजरंग पांडेय, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश चौबे, नगर परिषद उपसभापति रविता पटेल ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि युवा कनेक्ट और विकसित भारत युवा संसद जैसे मंच युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
युवा कनेक्ट कार्यक्रम में बिहार यूथ आइकॉन रतिकेश पूर्णोदय ने वंदे मातरम् पर प्रस्तुति देकर युवाओं को प्रेरित किया। विकसित भारत युवा संसद के तहत 18 से 25 वर्ष आयु के प्रतिभागियों ने आपातकाल के 50 वर्ष- भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा आराध्या सिंह प्रथम, तौसीफ आलम द्वितीय, तिवारी सूर्यमणि ललन तृतीय, शिबा खातून चौथे तथा शिवान्या तिवारी पांचवें स्थान के लिए चयनित किया। प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया। शीर्ष पांच विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह विजेता राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


